रात का आखिरी पहर था। गहरी नींद में ऐसा एहसास हुआ, जैसे किसी ने कमर पकड़कर अपनी ओर खींचा हो। दिमाग अच्छे से जानता था कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन दिल फिर भी इस बात पर अड़ा था कि शायद 'वो' आज समझ जाए। दबी आवाज़ में शब्दों ने बाहर आने की कोशिश की, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने भी इन चीजों के लिए मना किया है" और एक बार फिर उसकी बात नजरअंदाज कर दी गई।
कमरे में अँधेरा पसरा हुआ था। वो अँधेरा जो उसके अंदर तक उतर चुका था। सिर्फ वो औरत ही क्यों, ऐसी न जाने कितनी औरतें हैं, जिनका दर्द बिस्तर पर पड़ी सिलवटें ही बयान कर देती हैं। चार दीवारी की बातें भी वहीं कैद होकर रह जाती है, क्योंकि बचपन से शर्म का पाठ जो पढ़ाया जाता है।

सुनिए अगर आप पुरुष हैं तो इस पोस्टर सीरीज को देखने से पहले एक बार फिर सोच लीजिए।
पीरियड्स के नाम पर कोहराम क्यों है?
"सुन चौके में मत जाना और अपना बिस्तर अलग कर लेना"
'उन दिनों' में ऐसी बात सुनना आम है। मैं तो अपना बिस्तर अलग कर लूंगी, लेकिन इस सोच को कौन अलग करेगा?'Periods are not a taboo'
'उन दिनों' में ऐसी बात सुनना आम है। मैं तो अपना बिस्तर अलग कर लूंगी, लेकिन इस सोच को कौन अलग करेगा?'Periods are not a taboo'
शरीर मेरा तो नजर तुम्हारी क्यों?
'सुन तेरी ड्रेस ठीक कर ले'
चेहरे से सिर्फ थोड़ा नीचे छाती पर जब किसी मर्द की नजर टिक सी जाती है, तो फिर कितना भी ड्रेस ठीक क्यों न कर लें, क्या वो नजरठीक हो सकती हैं?
कभी मन भी तो टटोल पिया

'बेटा शादी के बाद पति ही सब कुछ होता है, जैसे वो बोले वैसा ही करना'
हाँ, मैं उसकी किसी बात पर मना नहीं करूंगी। सबकुछ उसके हिसाब से करूंगी। मगर फिर भी क्या वो इस बात को समझेगा कि प्यार करने के लिए केवल मेरा शरीर नहीं मन भी साथ है।
हाँ, मैं उसकी किसी बात पर मना नहीं करूंगी। सबकुछ उसके हिसाब से करूंगी। मगर फिर भी क्या वो इस बात को समझेगा कि प्यार करने के लिए केवल मेरा शरीर नहीं मन भी साथ है।
ये सब तो करना पड़ता है

"शादी के बाद ये सब तो करना ही पड़ता है"
शादी के बाद 'ये सब' तो करना पड़ता है, लेकिन क्या सिर्फ 'यही सब' करने का मतलब शादी है? नहीं ना। तो फिर क्यों?
शादी के बाद 'ये सब' तो करना पड़ता है, लेकिन क्या सिर्फ 'यही सब' करने का मतलब शादी है? नहीं ना। तो फिर क्यों?
बालों में चांदनी चमकने लगी
"दोस्त की पार्टी में जाना है, बाल डाई कर लेना"
अरे बालों की सफेदी तो मैंने तजुर्बे से हासिल की है, लेकिन ये कब शर्म की वजह बन गई पता ही नहीं चला।
अरे बालों की सफेदी तो मैंने तजुर्बे से हासिल की है, लेकिन ये कब शर्म की वजह बन गई पता ही नहीं चला।
क्या बच्चों पर तुम्हारा हक नहीं
"यार तुम डॉक्टर को बोलो न ये पेट पर निशान अच्छे नहीं लगते"
यूँ तो चाँद पर भी दाग होते हैं तो फिर मेरे पेट पर पड़े निशान से मुझे क्यों शर्मिंदा महसूस करवाया जाता है।
यूँ तो चाँद पर भी दाग होते हैं तो फिर मेरे पेट पर पड़े निशान से मुझे क्यों शर्मिंदा महसूस करवाया जाता है।
उसे भी तो थकान मिटानी है
'मैं आज रात बहुत थकी हुई हूं'
तो क्या हुआ कि तुम थकी हुई हो। उसे भी तो अपनी थकान दूर करनी है ना। याद रहे, चुप रहोगी तो संस्कारी कहलाओगी और बोलोगी तो बदतमीज समझी जाओगी।
आप बूढ़ी हो गई हैं
"अरे चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगा है"
हाँ, चेहरे की झुर्रियां और पेशानी पर पड़े बल बताते हैं कि एक औरत बनने में मुझे कितनी मेहनत करनी पड़ी। खैर, तुम नहीं समझोगे।
हाँ, चेहरे की झुर्रियां और पेशानी पर पड़े बल बताते हैं कि एक औरत बनने में मुझे कितनी मेहनत करनी पड़ी। खैर, तुम नहीं समझोगे।
अरे बाल दिखने लगे हैं
"यार क्या जंगल उगा रखा है, वेक्स तो करवा ले"
शरीर के साथ-साथ जब लोगों की नजरें शरीर की छोटी-छोटी चीजों पर पड़ती है, तो अटपटा जरूर लगता है। मैं तो बाल हटा लूंगी लेकिन क्या तुम सोच बदल सकते हो।
शरीर के साथ-साथ जब लोगों की नजरें शरीर की छोटी-छोटी चीजों पर पड़ती है, तो अटपटा जरूर लगता है। मैं तो बाल हटा लूंगी लेकिन क्या तुम सोच बदल सकते हो।
अंत में कुछ खास आपके लिए

कर डालो मेरा व्यापार या बेच दो बीच बाज़ार,
दीर्घकाल से करता राज तेरी दुनिया,तेरा समाज!
दीर्घकाल से करता राज तेरी दुनिया,तेरा समाज!
मैं कुछ न बोलूँगी प्रत्येक यातना झेलूँगी
क्योंकि मैं औरत हूँ न!
-कुमार करन मस्ताना
क्योंकि मैं औरत हूँ न!
-कुमार करन मस्ताना
यदि आप ऐसे और भी लेख पढ़ना चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।

No comments:
Post a Comment