बदलते समय के साथ देश के दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की सूरत और भी बदतर होती जा रही है। देह का कारोबार बढ़ता जा रहा है। इस एरिया में हर तरफ शोरगुल छाया रहता है। सड़कें ऐसी लबालब होती हैं जैसे भेड़-बकरियों का झुण्ड हो। शराफत का चोला ओढ़कर हमें चिढ़ाता ये समाज का वो काला सच है, जिसे देखकर लोग अपनी आँखें मूँद लेते हैं।
खैर, किसी भी सेक्स वर्कर की जिन्दगी में झांकना एक आम इंसान के बस की बात नहीं। तस्वीरें केवल एक अंश हैं। एक झलक, जिसे आप भी देखकर भूल जाएंगे। मगर कमाठीपुरा के इस इलाके में ऐसी कई कहानियां दफन है, जिसे लोगों के ध्यान की जरूरत है। यहाँ रहने वाली औरतों की आँखें इस उम्मीद में वहां से गुजरने वाले हर शख्स पर ठहर जाती है कि शायद किसी की जिस्म की भूख, उसके पेट की आग को शांत कर पाएगी।
बहरहाल, आइए देखते हैं समाज का एक ऐसा पक्ष।
यहाँ कभी रात नहीं होती

वैसे तो कहा जाता है कि मुंबई में कभी रात नहीं होती। ये शहर 24 घंटे दौड़ता-भागता नजर आता है। सामान्य लोग तो रात को सो जाया करते हैं मगर..
काली रात का काला सच

रेडलाइट एरिया में सारी रात शोरगुल रहता है। इस इलाके में काम करने वाली औरतों की तरह ही यहाँ की गलियाँ भी सारी रात जागती रहती हैं। औरतें हर आते-जाते ग्राहक को अपनी और आकर्षित करती हैं। उनकी दुनिया बस यही तक सीमित है।
इस इलाके का इतिहास

यदि आप इस इलाके के इतिहास को खंगालेंगे तो आपको पता चलेगा कि अंग्रेजों ने अपने सैनिकों के लिए यहाँ कभी 'कम्फर्ट जोन' बनवाया था। इस 'कम्फर्ट जोन' में विदेश से बड़ी तादाद में सेक्स वर्कर्स को बुलवाया गया था।
इस वजह से नाम रखा गया

'कम्फर्ट जोन' से बदलकर इसका नाम 'कमाठीपुरा' रखा गया। यह नाम आंध्रप्रदेश के कमाठी मजदूरों के नाम पर रखा गया था। अब बंगाल, नेपाल, कर्नाटक, तमिलनाडू, उड़ीसा, असम और भी कई इलाकों से लोग यहाँ आते रहते हैं।
source
source
देश में बैन है प्रोस्टिट्यूशन

सरकार ने 1928 में सेक्स वर्कर्स को लाइसेंस जारी किए थे और 1950 में इस पर बैन भी लग गया था। प्रोस्टिट्यूशन बैन होने के बावजूद यह एरिया सेक्स वर्कर्स का सबसे बड़ा घर कहलाता है।
कोई कभी भी बेघर कर सकता हैं इन्हें

कमाठीपुरा की ज्यादातर इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। इनके मालिक या तो इन्हें बिल्डर को बेचना चाहते हैं या वहां बिल्डिंग खड़ी करना चाहते हैं। ऐसे में कई सेक्स वर्कर को बेघर होने का भी डर बना रहता है।
इतनी तादाद में होती हैं कोठरियां

यहाँ 200 से ज्यादा कोठरियों में 5000 से भी ज्यादा सेक्स वर्कर्स रहती हैं। आदमियों की भीड़ ऐसी होती है कि आदमी कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। इसी बीच महिलाएं, आदमियों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में लगी रहती हैं।
इस तरह बंटा हुआ है एरिया

कमाठीपुरा मौटे तौर से 16 गलियों में बंटा है। इनमें से 9 गलियों में सेक्स का कारोबार चलता है। 5 गलियां रहवासियों और बिजनेस के लिए हैं। ये एरिया इतना भरा हुआ है कि जिस दिन ज्यादा ग्राहक हो जाते हैं तो लोगों को गलियों में चलने में दिक्कत आने लगती है।
औरतों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार

इन गलियों में ऐसी कई कहानियां दफन हैं, जिन्हें जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहाँ औरतों के साथ जो रवैया अपनाया जाता है, वो जानवर से भी बदतर है। ग्राहक कुछ पैसे देकर औरतों का इस्तेमाल मनचाहे ढंग से करते हैं।
पुलिस करती है परेशान

हर दूसरे दिन पुलिस वाले आकर इस अवैध धंधे के नाम पर इनसे पैसा वसूलते हैं। यहाँ तक कि पुलिस भी अपना काम निकलवा लेती है।
लड़कियों का होता है इस्तेमाल

लालच देकर लाई जाने वाली लड़कियों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जाता है। उन्हें नशे का इंजेक्शन देकर कैद किया जाता है। फिर जिस्मफरोशी के इस दलदल में धकेल दिया जाता है।
इमेज सोर्स - GMB Aakash
आपस की बात

यहाँ की औरतें दो टाइम की रोटी के लिए जूझ रही हैं। कई संगठन मदद के लिए सामने आते हैं, लेकिन इतनी भारी संख्या में मदद करना

No comments:
Post a Comment