Monday, 6 November 2017

मेरे साथ बलात्कार हुआ था, क्या आप मुझे अब भी अपनाएंगे?

मेरे साथ बलात्कार हुआ था, क्या आप मुझे अब भी अपनाएंगे? 
उस दिन ऑफिस से घर जाने में थोड़ी देर हो गयी। इतनी देर से बस तो मिलती नहीं तो मैंने ऑटो से जाना ही बेहतर समझा। उस दिन ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से मैं थक गयी थी। ऑटो में बैठते ही मुझे नींद लग गयी। मुझे नहीं पता कितनी देर बाद लेकिन अचानक ही मुझे दर्द महसूस हुआ और मेरी नींद टूट गयी। मेरे सामने उस ऑटोवाले का चेहरा था और वो मेरे बेहद करीब था। इससे पहले की मैं कुछ समझ पाती या कुछ कर पाती मेरे साथ बहुत कुछ हो चुका था। वो दरिंदा मुझे वहीं छोड़कर चला गया। मैं जैसे-तैसे घर पहुंची और घंटों अपने कमरे में रोती रही। मैंने ये बात आजतक किसी को नहीं बताई।  
मान लीजिये ये मेरी कहानी है, और आज मेरे घरवाले, मेरे दोस्त, मेरे परिवार वाले और ये पूरा समाज अगर इस कहानी को पढ़ते हैं तो क्या अब भी मैं उनके लिए उतनी ही प्यारी, उतनी ही समझदार, उतनी ही अच्छी रहूँगी? उससे भी बड़ा सवाल क्या वो अब भी मुझे उतना ही सम्मान दे पाएंगे? आज तक मुझमें इस बात को कहने की हिम्मत नहीं हुई। पर क्या अब आप सब मुझे इस सच के साथ अपनाने की हिम्मत दिखा पाएंगे?
वैसे गलती तो मेरी ही थी न। मुझे इतनी रात में अकेले नहीं आना चाहिए था। मुझे स्लीवलेस टॉप और टाइट जीन्स नहीं पहननी चाहिए और भी बहुत कुछ।  
मैं आज ये बात क्यों रही हूँ ? यह भी एक बड़ा सवाल है। कल 16 दिसम्बर था। हाँ वही दिन जब 16 दिसम्बर 2012 को 6 दरिंदों ने मिलकर एक मासूम सी लड़की की इज़्ज़त को तार-तार कर दिया था। लेकिन वो निर्भया आख़िरी सांस तक लड़ी और उसी ने मुझे ये हिम्मत दी है।
लेकिन सबसे दुःख की बात तो यह है कि 4 साल पहले जिस निर्भया के साथ पूरा देश खड़ा था आज वहाँ सिर्फ उसके माता-पिता हैं और ऐसी घटनाये अब भी रुकी नही हैं। ऐसी बहुत सी महिलाएं और लड़किया हैं जो आज भी इससे गुजर रही हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में।

एक 8 साल की बच्ची जिसके साथ हुआ यह अत्याचार 

एक 8 साल की बच्ची जिसके साथ हुआ यह अत्याचार 
मेरे एक परिचित ने ही मेरे साथ ये किया। मुझे बहुत दर्द हुआ। लेकिन मैं अपने परिवार से कुछ कह नहीं पायी। 

एक किशोरी जिसकी इज़्ज़त पर हुआ वार 

एक किशोरी जिसकी इज़्ज़त पर हुआ वार 
मेरा दोस्तों ने मेरा फायदा उठाया। लेकिन स्कूल वालों ने मुझे स्कूल से निकालकर उन्हें वहां क्यों रखा हैं?

कॉलेज की एक लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म 

कॉलेज की एक लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म 
मैंने कभी नहीं सोचा था मेरे इतने करीबी दोस्त ने मुझ पर गन्दी नज़र रखी है। जल्द ही उसकी शादी होने वाली हैं और मैं आज भी उस दर्द को दिल में दफ़न किये हूँ।

एक ऑफिस वर्कर की इज़्ज़त पर डाला दरिंदों ने हाथ 

एक ऑफिस वर्कर की इज़्ज़त पर डाला दरिंदों ने हाथ 
मैं ऑफिस से घर जा रही थी और कुछ लोगों ने मुझपर हमला कर दिया। अगले दिन ऑफिस से मुझे फीस की टेबल पर टर्मिनेशन लेटर मिला।  

एक शादीशुदा औरत हुई इसकी शिकार 

एक शादीशुदा औरत हुई इसकी शिकार 
मैं ऑटो में जा रही थी और वो मुझे सुनसान जगह पर ले गया। अगले दिन मैं अपने ससुराल से बाहर कर दी गयी।

एक माँ के आँचल पर भी लगाया दाग 

एक माँ के आँचल पर भी लगाया दाग 
कुछ आदमियों ने मुझे पीटा और मेरे साथ जबरदस्ती की। मेरे बच्चे अब मुझे माँ नहीं बुलाते।

क्या कोई है जो सुनेगा इन चीखों को? 

क्या कोई है जो सुनेगा इन चीखों को? 
ऐसा कोई फरिश्ता नहीं आने वाला है। हम सबको मिलकर एक-दूसरे का साथ निभाना होगा। अगर हम किसी और को नहीं तो कम से कम खुद को ही सुधार लें तो भी इस समाज बहुत बड़ा परिवर्तन आ जाएगा।

इस महिला दिवस पर जरूरी है इन सवालों के जवाब ढूंढना

इस महिला दिवस पर जरूरी है इन सवालों के जवाब ढूंढना
बचाओ, मुझे मेरा पति पीट रहा है…
कृपया मुझे अस्पताल पहुंचाने में मेरी मदद करो, वो दरिन्दे मेरे साथ बलात्कार कर मुझे यहां फेंक गए...
माँ आज पीरियड्स को लेकर उसने स्कूल में फिर मज़ाक उड़ाया... कितनी दफा ऐसी बातें सुनी हैं हम सभी ने?
ये देखने में सिर्फ चंद शब्द हैं, लेकिन इस आधुनिक ज़माने की मानसिकता पर कई प्रश्न उठाते हैं ये चंद शब्द।
ईक्कीसवीं सदी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस... और सोच ऐसी? कैसी प्रगति कर हैं हम?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)  केवल भाषण देकर या फ़ोन पर कल्पना चावला और इंदिरा गाँधी की तस्वीर लगाने से पूरा नहीं होता। प्रियंका चोपड़ा हो या फिर साईना नेहवाल, इस देश के कुछ लोगों को उनकी मेहनत नहीं, अपितु उनके कपड़े दिखते हैं। ऐसा क्यों सोचा जाता है कि इनकी सफलता का कारण इनकी मेहनत नहीं, अपितु इनके छोटे कपड़े हैं।
कैसी मानसिकता लेकर हम आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं? कैसा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्या यही मानसिकता हम आगे आने वाली पीढ़ी को देंगे? ये छोटे सवाल नहीं है, इन पर बेहद गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।  
जब तक सोच में ही संकीर्णता रहेगी, तब तक महिला दिवस मनाने का कोई अर्थ नहीं। हाल ही में मात्र 14 भारतीय महिलाएं एक यात्रियों से भरे विमान को सात समुन्दर पार तक ले गईं और वापस भी ले आईं, और हम अभी तक अपनी सोच के दायरे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

प्रकृति की जन्मदाता है औरत 

प्रकृति की जन्मदाता है औरत 
सबसे पहला प्रश्न आज यह है कि औरत कौन है, क्या है? घर का चूल्हा चौका करने वाली! तो इसका जवाब है, नहीं... औरत वो है जिसकी गोद से पूरी प्रकृति जन्मी। जिसकी गोद से भगवान राम, कृष्ण और हनुमान ने जन्म लिया।

महिलाएं कंपनी की मालिक भी हैं और गृह लक्ष्मी भी

महिलाएं कंपनी की मालिक भी हैं और गृह लक्ष्मी भी
किसी कंपनी की सीईओ हो या अपना घर चलाने वाली औरत, क्या फर्क है दोनों में? अरे! आप सोच में क्यों पड़ गये? कोई फर्क नहीं है इन दोनों में.. दोनों अपना काम कड़ी मेहनत और लगन से करती हैं, बस जगह अलग अलग है।
हमारे देश में विकास के नाम पर बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। ऊँची इमारतों का निर्माण,104 सैटेलाइट का एक साथ लॉन्च, लम्बे ब्रिजों का निर्माण। लेकिन सबसे ज़रूरी कार्य तो हो ही नहीं रहा... सोच का विकास, मानसिकता का विकास।

औरतों का प्रवेश क्यों वर्जित है?

औरतों का प्रवेश क्यों वर्जित है?
मंदिर के बाहर खड़ी औरत को इसलिए मंदिर में नहीं जाने दिया जाता क्योंकि वो माहवारी से पीड़ित है। अरे! ये भी तो सोचो न, कि मंदिर में जिसकी पूजा आप कृष्ण और राम के साथ करते हैं, क्या वो औरत नहीं? कमाल की सोच है आपकी। 

क्या औरतें पार्टी नहीं कर सकतीं?

क्या औरतें पार्टी नहीं कर सकतीं?
सब एक दूसरे को समझाते हैं कि ज़माने के साथ आगे बढ़ना सीखो... फिर हाथ में सिगरेट लिए दोस्तों के साथ ठहाके लगाता लड़का कूल और हैंडसम.... और सिगरेट हाथ में लिए छोटी ड्रेस पहनकर सड़क पर चलती लड़की चरित्रहीन। ऐसा क्यों?
अक्सर शुरू से ही मेरे पिता ने मुझे किसी भी रात में होने वाली पार्टी में जाने से रोका.. कहा करते थे, ज़माना खराब है, भेजने से डर लगता है। ऐसे और भी कितने ही पिता हैं। लेकिन सवाल ये है कि गलत नियत वाले लड़के पार्टी में मस्ती करें और लडकियां घर में कैद.. क्या मैं पूछ सकती हूँ, क्यों?

क्या आपके पास हैं इन सवालों के जवाब?

क्या आपके पास हैं इन सवालों के जवाब?
एक 8 साल की बच्ची का भी बलात्कार हुआ, तो लोगों ने कहा, ये तो होना ही था, माँ-बाप कपड़े ही ऐसे पहनाते थे। वाह! क्या मानसिकता है। क्या मैं जान सकती हूँ कि रेप से बचने वाले कपड़े कैसे होते हैं? जिन्हें पहनकर रेप न होने की गारंटी मिल जाती है?
वैसे आप भी मेरी बात से सहमत होंगे कि इक्कीसवीं सदी से बहुत आगे था सतयुग, जहां औरत को सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त था। जहां भगवान् के नाम के आगे स्त्रियों का नाम जुड़ता था, जैसे "सियाराम", "राधेकृष्ण"... लेकिन इस मॉडर्न ज़माने में औरत को मर्दों से बेहद पिछड़ा हुआ समझा जाता है। क्या आपके हिसाब से ये सही है?

महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच लेकर नहीं हो सकता देश का विकास 

महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच लेकर नहीं हो सकता देश का विकास 
यहाँ और भी इसी तरह के कई सवाल हैं, जिनको लेकर बेहद गंभीरता से सोचने की ज़रुरत है। समाज की मानसिकता पर गहरी चोट करते हैं ये प्रश्न। समाज से शहर और शहर से देश बनता है। जब समाज में रहने वालों की मानसिकता ही प्रगति नहीं करेगी, तो देश की प्रगति का ढिंढोरा पीटने से क्या लाभ?

हर इंडस्ट्री और हर पद पर मौजूद हैं महिलाएं

हर इंडस्ट्री और हर पद पर मौजूद हैं महिलाएं
इस देश में हर युग में, हर कदम पर स्त्रियों ने खुद को साबित किया है। बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, अन्तरिक्ष में पहुंची सुनीता विलियम्स, आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी, स्कूल की टीचर, इसरो की वैज्ञानिक, एम्स की डॉक्टर। महिलाएं हर जगह बखूबी अपना कार्य कर रही हैं। फिर हमारी सोच कब तक इतनी संकीर्ण रहेगी?

क्या आपके भी यही सवाल हैं?

क्या आपके भी यही सवाल हैं?
कब तक महिलाओं को अपनी सफलता का प्रमाण देना होगा?
कब हम समाज में स्त्रियों को बराबर का दर्जा देंगे?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर सबसे पहले हमें मानसिकता का विकास करने की ज़रुरत है, सबसे पहले अपनी सोच बदलिए.. देश अपने आप बदल जाएगा। या फिर आप अब भी इसी सोच के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगे?
निर्णय आपको ही करना है।

बस! मुझे अब और महिला दिवस नहीं चाहिए

बस! मुझे अब और महिला दिवस नहीं चाहिए 
विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान का सम्मान करने और सशक्त करने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस पर जब महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, तो बेहद ख़ुशी और गर्व की अनुभूति होती है। महिलाओं के सशक्तिकरण का समर्थन करने वाले खुले दिल से इस दिन का समर्थन करते हैं।
लेकिन आज मैं इस दिन को लेकर कुछ ज्यादा खुश नहीं हूँ। मेरे मन में थोड़ी निराशा है। आज जब मैंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास को खंगालने की कोशिश की, तो मुझे ज्ञात हुआ कि दुनिया सन 1900 की शुरुआत से इस दिन को मनाया जा रहा है। इसका मतलब पिछली लगभग एक शताब्दी से महिलाओं को सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, और हम आज भी कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि हमें यह कब तक करना होगा? स्थिति बहुत कुछ बदली नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं से भेदभाव बदस्तूर जारी है। 
हम 'अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस' तो इतने जोरो-शोरो से नहीं मनाते, क्योकि हमें इसकी जरुरत ही नहीं लगती। लेकिन सभी जानते हैं कि महिलाओं को अभी भी इस दिन की जरुरत है। यानि एक तरह से महिला दिवस मनाने का यही अर्थ हुआ कि महिलाएं अब भी पुरुषों के बराबर नही हैं, और इसलिए मुझे लगता है कि हमें बस अब इस दिन को इस तरह मनाने की जरुरत ही हो, महिला और पुरुष में कोई अंतर ही ना हो।

मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू से महकते हैं इंदौर के 'शायर' राहत इंदौरी के ये शेर

मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू से महकते हैं इंदौर के 'शायर' राहत इंदौरी के ये शेर
आज मैं अपने सबसे पसंदीदा शायर राहत इन्दौरी की कुछ अशआर पेश करना चाहूंगा। उससे पहले मैं आपको इस अज़ीम शख्सियत से थोड़ा रूबरू करवा देता हूँ, जिन्होंने आज भी खुद को मिट्टी से जोड़े रखा है। शायद उनका मिट्टी से जुड़ाव ही एक वजह है कि उनकी शायरी में मिट्टी की सौंधी खुशबू महकती रहती है। वो लिखते हैं कि "गाय के कच्चे दूध के जैसे सादा हम और हमारे नीले-नीले रिश्तेदार।"
इंदौर में 1 जनवरी 1950 में एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे राहत ने अपनी शुरूआती पढ़ाई इंदौर के नूतन स्कूल से की। फिर उन्होंने इस्लामिया कॉलेज इंदौर और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से उर्दू साहित्य में पढ़ाई की। इसके बाद साल 1975 में उन्होंने मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि हासिल की।
इंदौर के इंद्रकुमार कॉलेज में उर्दू साहित्य पढ़ाने से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राहत, पढ़ाने के साथ-साथ मुशायरों में भी शामिल होने लगे और बड़े ही कम समय में वो इन मुशायरों की जान बन गए। धीरे-धीरे फिल्मों के गीतों में भी राहत के लफ़्ज़ों को जगह मिलने लगी। आसान लफ़्ज़ों में गहरी बातें कह जाने वाले राहत आज भी उर्दू साहित्य के चहेते शायर हैं। राहत की शायरी में आपको ज़िन्दगी का हर रंग देखने को मिल जाएगा। 

विश्वास से मिलती है मोहब्बत में जीत, यही बयां करता है दो दिलों का यह सफरनामा

विश्वास से मिलती है मोहब्बत में जीत, यही बयां करता है दो दिलों का यह सफरनामा
एक-दूजे का हाथ थामे वो एक नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ा रहे थे। दिल में एक हो जाने की खुशी तो थी, पर दिमाग में आने वाले कल को लेकर चिंताओं के बादल भी उमड़ रहे थे। कहने को तो उनकी शादी हो रही थी और वो सात फेरे ले रहे थे। मगर हर बढ़ते कदम के साथ उनकी धड़कनें भी बढ़ती जा रही थी। यह शादी कोई आम शादी नहीं थी। ऐसा नहीं है कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हो रही है या वो इस शादी से खुश नहीं है। हाँ मगर कुछ अपने जरूर रूठे हैं और अपनों की यह नाराजगी ही है, जो इन्हें खाए जा रही है।
लव मैरिज के मेटर में घरवालों का ना मानना हमारे यहाँ बहुत आम बात है। मगर जरा सोचकर देखिए, जब लड़का और लड़की दोनों ही 'हरियाणा' से हो। ऊपर से लड़की भी 'जाट' समुदाय से ताल्लुक रखती हो। तब क्या यह मिलन इतना आसान है? 
मगर विनय और अनु ने तो एक होने की ठान ली थी। फिर इसके लिए वो 'इश्क़जादे' की कहानी दोहराने को भी तैयार थे। आज किसी को कुछ नहीं पता, पर कल तो पता चल ही जाएगा। 
आज का सन्नाटा कल कहीं बड़ा तूफान ले आया तो? ये तूफान सबकुछ बर्बाद कर देगा या एक नई सुबह लेकर आएगा? क्या हम हमेशा यूँ ही एक-दूजे का हाथ थामे साथ-साथ रह पाएंगे? ऐसे ही कई सवालों का जवाब एक-दूसरे की आँखों में ढूंढते हुए विनय और अनु अब तक साथ गुजारे उन अनमोल लम्हों की यादों में खो गए।

स्कूल में हुई पहली मुलाकात 

स्कूल में हुई पहली मुलाकात 
पहले ही बता दूँ कि फिल्मों की तरह यह पहली नजर का प्यार बिल्कुल नहीं था। अनु और विनय एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे।मगर इस दौरान आग क्या कोई चिंगारी भी नहीं भड़की। फिर 10वीं क्लास में विनय आगे की पढ़ाई के लिए कोटा चले गए और अभी तक एक ना हुए विनय और अनु जुदा हो गए। 

फेसबुक पर हुई बातें शुरु 

फेसबुक पर हुई बातें शुरु 
मानों या ना मानों पर ये फेसबुक, व्हाट्सएप और स्काइप ही है जिन्होनें लाखों प्यार के पंछियों की नैया पार लगाई है। विनय और अनु की कहानी को भी फेसबुक ने ही पर दिए। विनय चेन्नई के कॉलेज में पढ़ रहा था और अनु दिल्ली पहुंच गई थी। फेसबुक ने इन दोनों के बीच की दूरियां मिटाई और एक नई कहानी शुरू कर दी।

क्या वाकई ये प्यार है?

क्या वाकई ये प्यार है?
अनु और विनय को एक-दूसरे से बातें करना बड़ा रास आ रहा था। फेसबुक के बाद ये कॉल पर भी बात करने लगे। मगर एक आम युवा की तरह उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है? वो ना जज्बातों को समझ पा रहे थे और ना ही इसके लिए उनके पास कोई नाम था। विनय तो अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा अनु के बारे में सोचने लगा था। फिर भी वो अपने दिल को समझ नहीं पा रहा था।

कुछ तो कहो तुम 

कुछ तो कहो तुम 
धीरे-धीरे विनय को ये बातें कुछ-कुछ समझ आने लगी। वो अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड से अलग भी हो गया। विनय ने खुलकर तो नहीं, पर दबे-छुपे शब्दों में दिल का हाल बयां करना शुरू कर दिया। लेकिन अनु अब भी कुछ नहीं कहती थी। विनय को इस बात से चिढ़ होने लगी और उसने अनु से बात करना ही बंद कर दिया।  

इस बार तो लड़की मान ही गई 

इस बार तो लड़की मान ही गई 
अनु तो खैर अब भी झुकने वाली नहीं थी। विनय से रहा नहीं गया तो उसने खुद ही कुछ दिनों बाद अनु को कॉल कर लिया। एक बार फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा। इस बार विनय ने और खुलकर अपनी बातें कही। धीरे-धीरे अनु ने भी अपने दिल की सुन ली और दोनों ने मान लिया कि 'हाँ हम प्यार में हैं।'

दिल्ली में हुई पहली मुलाकात 

दिल्ली में हुई पहली मुलाकात 
रिश्ते में आने के बाद की पहली मुलाकात बेहद खास होती है। जब वो शख्स आपके सामने आता है तो खुद-ब-खुद ही धड़कनें बढ़ जाती हैं। आप उनसे नजरें भी नहीं मिला पाते और वो 'ब्लश' मारना तो बस खत्म ही नहीं होता। विनय और अनु के साथ भी ऐसा ही हुआ। विनय, अनु से मिलने दिल्ली गया। अपनी इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए इन्होनें एक-दूसरे का हाथ थामे एक तस्वीर भी ली।

सपने भी हो गए एक 

सपने भी हो गए एक 
विनय का सपना एक बड़ा बिजनेसमैन बनना था। उसने फेसबुक पर कुछ पेजेस बनाकर इस दिशा में कदम बढ़ाया। अनु, विनय के पास तो नहीं थी, मगर वो दिल्ली में रहकर भी विनय के साथ इस सपने को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही थी।

फिर राहों में बिछ गए कांटे 

फिर राहों में बिछ गए कांटे 
कॉलेज खत्म होने पर विनय बिजनेस के लिए इंदौर आ गया और अनु अपने घर लौट गई। इसी बीच अनु के घरवालों को इनके रिश्ते के बारे में पता चल गया। अनु के लिए मुश्किलें बढ़ गई। उसे कमरे में कैद कर दिया गया। कोई नौकरी नहीं, कुछ नहीं और मोबाइल भी छीन लिया गया।अनु पर कई बार हाथ भी उठाया गया और उसे ज़िल्लते भी सहनी पड़ी। मगर दिल की आग इस जिल्लत की आंधी से बुझ नहीं पाई। अनु छुप-छुप कर विनय से लैपटॉप की मदद से स्काइप पर बात किया करती थी।

मिन्नतें कर अनु निकली घर से बाहर 

मिन्नतें कर अनु निकली घर से बाहर 
घरवालों को समझाने के बाद अनु को पास ही के स्कूल में काम करने की इजाजत मिल गई। वो भी इसलिए क्योंकि वहां उसके कजिन्स भी पढ़ा करते थे। अनु स्कूल में समय निकालकर स्काइप पर विनय को वहां की स्थिति के बारे में बताती रहती थी। 
स्काइप पर वीडियो कॉलिंग के दौरान खास बात यह हुआ करती थी कि स्कूल हो या कॉलेज, अनु के आसपास हमेशा कोई ना कोई हुआ करता था। इसलिए कॉलिंग के दौरान वो विनय की बातों का जवाब बोलकर नहीं बल्कि साइन लैंग्वेज में दिया करती थी। आप समझ ही सकते हैं कि इश्क का सुरूर आपसे वाकई  कुछ भी करवा सकता है। 

फिर लिया वो बड़ा फैसला 

फिर लिया वो बड़ा फैसला 
अनु और विनय को समझ आने लगा था कि अनु के घरवाले तो उन्हें कभी एक नहीं होने देंगे। इसलिए उन्होनें भाग कर शादी करने का फैसला किया। अपने दोस्तों और भाइयों के साथ मिलकर विनय ने पूरा प्लान बनाया और अनु के गाँव निकलने की ठानी। विनय के माता-पिता उसके साथ थे। परंतु जब विनय अनु के गाँव के लिए निकला तो उसकी माँ की आँखों में आंसू थे। क्योंकि उनका बेटा ऐसी जंग पर जा रहा था। जहां से जिंदा लौटकर आने को कोई गारंटी नहीं थी।

हम हुए तुम्हारे 

हम हुए तुम्हारे 
12 मई 2015 को विनय अपने कुछ दोस्तों और भाई के साथ दिल्ली आया और अपना सबकुछ पीछे छोड़कर अनु एक नई जिंदगी की शुरुआत के लिए विनय के साथ हो ली। विनय ने स्कूल से ही अनु को अपने साथ लिया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों फेरे व अन्य रस्मों के लिए मंदिर आ गए।

इंदौर आई दुल्हन 

इंदौर आई दुल्हन 
अपने ख्यालों से बाहर आकर अनु और विनय इंदौर आने के लिए एयरपोर्ट गए। एयरपोर्ट से उन्होनें अनु के घर वालों को भी सारी सच्चाई बता दी। इंदौर लौटने पर विनय की कंपनी के सदस्यों (विनय अब तक एक स्टार्टअप एस्टब्लिश कर चुका है) ने अनु का जमकर स्वागत किया। विनय के माता-पिता ने भी अनु को खुली बाहों से स्वीकार कर लिया।

बेटी, तुम घर आ जाओ, हम खुद तुम्हारी शादी करेंगे

बेटी, तुम घर आ जाओ, हम खुद तुम्हारी शादी करेंगे
सच्चाई जानकर पहले तो अनु के घरवाले बहुत भड़के। मगर फिर अनु के पिता और चाचा कई फोन लगाकर इनके रिश्ते को अपनाने और इनकी शादी करने की बात कहने लगे। मगर अनु और विनय के मन में एक डर था कि यह इन्हें अलग करने की साजिश तो नहीं। दोनों को जुदाई का डर सताने लगा और ये किसी भी कीमत पर एक-दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे। घर से बार-बार कॉल आने के बाद अनु और विनय का दिल पिघल गया। इन्होनें निश्चय किया कि वो हरियाणा जरूर जाएंगे। उसके बाद जो भी होगा देखा जाएगा।

अनु-विनय की कहानी ने लिया नया मोड़

अनु-विनय की कहानी ने लिया नया मोड़
डरते-डरते 24 मई 2015 के दिन अनु और विनय, अनु के घर पहुंचे। मगर इनके सारे डर को धुआँ करते हुए अनु के परिवार वालों ने इन्हें वाकई अपना लिया। फिर 26 मई 2015 को अनु-विनय ने फिर परिवार वालों की रजामंदी के साथ शादी की। इस बार हाथ थामते वक्त दिल में कोई सवाल नहीं था, बस सभी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी। 

'हैप्पी एंडिंग!'

'हैप्पी एंडिंग!'
हो सकता है यह कहानी आपको किसी फ़िल्मी कहानी की तरह लगी हो। आपको यह हैप्पी एंडिंग कुछ बनावटी भी लग सकती है। आपको यह भी लग सकता है कि आखिर ये कहानी है किसकी? तो चलिए हम आपको बताते हैं।यह असली प्रेम कहानी है - WittyFeed के सीईओ विनय सिंघल और उनकी प्यारी वाइफ अनन्या सिंघल की। 26 मई यानि आज वाकई इनकी शादी की दूसरी सालगिरह है।

हमारी तरफ से इस 'क्यूट कपल' को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार। आप भी इन्हें अपनी दुआएं जरूर भेजिएगा।